वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय (बरईपुर) में नियमों को ताक पर रखकर बिल संशोधित और बिना जेई की रिपोर्ट के पीडी करने के मामले की जांच शुरू नहीं हुई। जबकि, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) राम अवतार ने जांच अधिकारी अधिशासी अभियंता राहुल कुमार से कई बार आख्या मांग चुके हैं। वहीं, सूत्रों ने बताया कि जांच की जद में आए अभियंता और लेखकार जांच अड़ंगा डाले हुए हैं। बताया जाता है कि अपने प्रभाव से जांच आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। इसके लिए सत्ता पक्ष के कई नेताओं से दबाव बनवाया जा रहा है। यही वजह है कि 20 दिन पहले उजागर हुए प्रकरण की जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। उल्लेखनीय है कि अभियंताओं और लेखाकार ने सांठगांठ कर 1,32,457 रुपये का बिल संशोधित कर 25 हजार कर दिया। 1,75,050 रुपये का बिल 10 हजार रुपये, 1,20,041 रुपये का बिल 72,000 रुपये कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.