शाहजहांपुर, मार्च 19 -- शाहजहांपुर। शहर क्षेत्र में बीते दिनों 6 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी पूर्व सैनिक को कॉलोनी से बहिष्कृत करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में हिंदू संगठनों और स्थानीय कॉलोनीवासियों ने विरोध जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी की कॉलोनी में मौजूदगी से लोगों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है, इसलिए उसे परिवार सहित अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने और कॉलोनी के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ओपी मिश्रा, दीपेंद्र वर्मा, डॉ. जोशी, कमलजीत सिंह, कामेश्वर सिंह, एलके शर्मा, संजीव मिश्रा, अमित अवस्थी, अमर सिंह, सतीश चंद्र मिश्रा, पिंटू तिवारी, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद ...