सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- लंभुआ। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार में अमित सिंह की हत्या के बाद प्रकाश में आए आरोपी दीपक सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसपी चारू निगम के निर्देश पर पुलिस की चार टीम में गठित की गई है। इसी मामले में हत्या के बाद ही गिरफ्तार अमित की पत्नी शिल्पी सिंह को विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां पर सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी सौरभ सावंत ने कहा कि आरोपी दीपक सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है और कुछ साक्ष्य भी संकलित किए हैं। शीघ्र उसकी गिरफ्तारी पुलिस कर लेगी और आला कत्ल भी बरामद करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...