आरोपी पति को 'सबक' सिखाने की मांग, थाने के घेराव से मचा हड़कंप
मेरठ, मई 11 -- मवाना के मोहल्ला काबली गेट में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सोमवार देर शाम पुलिस द्वारा हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी की सूचना पर बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में बैट-डंडे लेकर थाने पहुंच गई और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। महिलाओें ने कहा कि वह खुद ही हत्यारोपी को सबक सिखाएंगी। काफी हंगामे के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने महिलाओं को समझाते हुए आश्वस्त किया कि इस मामले में आरोपित सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही महिलाएं शांत होकर लौट गई। वहीं, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। रामबाग निवासी नविशा उर्फ राधिका ने छह वर्ष पूर्व काबली गेट निवासी अनमोल से प्रेम विवाह किया था। विवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.