आरोपी धनेश्वरी गांव से सपरिवार फरार
अररिया, जून 29 -- भरगामा (ए.सं.)। खुटहा बैद्यनाथपुर में बीते रात्रि संजय कुमार नामक युवक की हत्या के बाद आरोपी परिवार फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी का परिवार धनेश्वरी पंचायत में घर बनाकर रहता है। युवक को गोली मारने की घटना के बाद ही देर रात्रि भरगामा के थानेदार राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया था। साथ ही उन्होंने हत्यारोपी के धर- पकड़ के लिए उसके घर पर छापामारी की थी। लेकिन छापामारी के पूर्व ही उसके परिवार का सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गया। थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी के धड़ पकड़ में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- दुस्साहस: आपसी विवाद में 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या यह भी पढ़ें- एसपी के घटना स्थल पर आने की मांग पर अड़े से परिजन यह भी पढ़ें- अररिया : आपसी विवाद में 25 वर्षीय ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.