बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया, संवाददाता। पथरी के ऑपरेशन के दौरान पत्नी की मौत के मामले में आरोपी चिकित्सकों की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित पति ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर हाथ में रखे डिब्बे से ज्वलनशील पदार्थ खुद के शरीर पर उड़ेल लिया। तभी पहले से मुस्तैद पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया। कोतवाल के अनुसार आत्मदाह के प्रयास में उसे जेल भेज दिया गया है।शहर से सटे देवकली निवासी अनीषा पांडेय को पथरी की समस्या होने पर परिजनों ने 22 मार्च को अपूर्वा नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। वहां आपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा करते हुए नर्सिंग होम संचालिका डा. ज्योत्सना सिंह, डा. अपूर्वा सिंह, डा. दीपक सिंह, डा. रोहन गुप्ता और डा. संजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.