महाराजगंज, अप्रैल 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल में झोलाछाप की लापरवाही से 10 माह की मासूम बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी संजय सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के परासी नरहल गांव निवासी प्रदीप कुमार की 10 माह की बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। परिजन उसे परतावल स्थित इस कथित डॉक्टर के पास ले गए। आरोप है कि झोलाछाप द्वारा गलत इलाज किए जाने के बाद बच्ची की हालत और बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने झोलाछाप पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.