गिरडीह, मई 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। इसरी बाजार ट्रक हादसा मामले में निमियाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़े गए ट्रक चालक जैनामोड़ के बहादुरपुर निवासी धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। उक्त मामला थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मो. शमीम अख्तर की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है। इस मामले में ट्रक चालक पर भीड़ भाड़ वाले स्थान पर अत्यधिक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है। स.अ.नि. द्वारा दिये गए आवेदन में कहा गया है कि वे संध्या गश्ती के समय जब 7 बजकर 15 मिनट में इसरी बाजार चौक पहुंचे, तभी सूचना प्राप्त हुई कि इसरी बाजार चौक से पश्चिम पुल के उस पार लगभग 100 मीटर दूरी पर पुरानी जीटी रोड स्थित गणपति होटल एवं विजय स्टूडियो के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें भारी जान-माल की क्षति हु...