नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- नई दिल्ली, का.सं.। दिल्ली विधानसभा परिसर में एसयूवी घुसाकर सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में तीस हजारी अदालत ने आरोपी सरबजीत सिंह को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आठ दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा की अदालत में पेश किया गया। इससे पहले 7 अप्रैल को अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेजा था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपी की मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए हिरासत का विरोध किया। अधिवक्ता अंशु शुक्ला ने कहा कि सरबजीत लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार है और वह गुरुद्वारा समझकर गलती से विधानसभा परिसर में घुस गया था।वहीं, जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि आरोपी का मानसिक परीक्षण इहबास में कराया गया, जहां उसे कुछ समय भर्ती रखकर उपचार दिया गया। अतिरिक्त लोक अभियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.