देवघर, मार्च 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के खैरखूंटी गांव से पुलिस ने चेक बाउंस के फरार आरोपी रामचंद्र राउत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायाधीश के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी पर चेक बाउंस का मामला पहले ही कोर्ट में दर्ज था। आरोपी लंबे समय तक न्यायालय में उपस्थिति नहीं दर्ज करा रहा था, जिस कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। वारंट मिलने के बाद कुंडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां न्यायाधीश ने वारंट के आधार पर आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.