आरोपी को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। साकेत जिला अदालत ने आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या और कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी राहुल मीणा को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस पूछताछ की अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी देवांशी जनमेजा की अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले वह चार दिन की पुलिस हिरासत में था, जो सोमवार को खत्म हो गई। पुलिस ने अदालत से सात दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 22 अप्रैल को द्वारका स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में अमर कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज है।परिजनों से करनी है पूछताछपुलिस ने अदालत को बताया कि जांच के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.