हाथरस, जून 19 -- हाथरस, संवाददाता। हत्या के प्रयास के मामले में शुक्रवार को पुलिस आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 18 मई को महिला ने हाथरस गेट कोतवाली में सूचना दी थी कि वह व उसका बेटा दुकान पर बैठे थे। तभी हर्ष अपने अन्य साथियों के साथ आया औऱ उसके बेटे को आवाज लगाई। जैसे ही वह बाहर आया आरोपियों ने उनके महिला व उसके बेटे के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- कन्फैक्शनरी के ठेले पर फायरिंग करने का आरोपी दबोचा एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी को निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दि...