गोंडा, अप्रैल 1 -- यूपी के गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी का पीछा करते समय जीआरपी का सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद में उसका एक पैर कट गया है। वहीं इसकी सूचना तत्काल जीआरपी के जवानों ने डिप्टी एसएस कामर्शियल को दी। इसके बाद रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस सेवा भी पहुंची। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर जीआरपी के सामने सिपाही आकाश कुमार सिंह एक आरोपी का पीछा कर रहे थे। तकरीबन 12 बजकर 15 मिनट पर उधर से आ रही 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जवान के एक पैर कटने की सूचना जीआरपी के जवानों की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.