प्रयागराज, अप्रैल 4 -- फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अगहुआ गांव में शुक्रवार रात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस पर जमकर पथराव किया। दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सरकारी व निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को चारों को जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। जुगनी डीह निवासी मोहम्मद इमरान अहमद उर्फ गुलजार के खिलाफ हत्या के प्रयास व अवैध बालू खनन के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन अगहुआ गांव में ग्राम प्रधान सलीम खान के यहां मिली। इस पर शुक्रवार रात पुलिस टीम दबिश देने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव करने लगी। पथराव में एसएसआई अमित कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.