आरोपी को जेल से रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद किया
मेरठ, जून 13 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में 30 अप्रैल को हर्ष फायरिंग के दौरान छत पर खड़े एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी संदीप को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को कंकरखेड़ा पुलिस आरोपी संदीप को पुलिस कस्टडी रिमांड यानी पीसीआर पर लेकर आई। पुलिस आरोपी को भोला रोड पर ले गई और हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली। पिस्टल बरामद करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप को वापस जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.