हजारीबाग, मार्च 30 -- दारू, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में हुए नाबालिप के साथ दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार की संध्या को दारू में कैण्डल मार्च निकाला गया। पुलिस प्रशासन एवं झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होश में आओ के नारे लगाए गए। कैण्डल मार्च में समाजसेवी, महिलाएं और बच्चियां शामिल थे। सभी के हाथ में कैण्डल और तखतिया लेकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...