देवघर, जून 26 -- देवघर प्रतिनिधि एक आपराधिक मामले की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के रौनापार थाना पुलिस ने देवघर के कुंडा थाना पहुंची। टीम के नेतृत्व करने वाले अधिकारी ने कुंडा पुलिस के सहयोग आरोपी के पता का सत्यापन किया। जानकारी के अनुसार रौनापार थाना में दर्ज कांड संख्या 353/25 के की जांच में विजय कुमार दास नामक आरोपी का नाम आया। आरोपी का पता शिवनगर गली, कुंडा थाना, देवघर बताया गया है। जांच अधिकारी ने पत्र में कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच व आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी के निवास स्थान का सत्यापन आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कुंडा पुलिस से संबंधित व्यक्ति के पते की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। कुंडा पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश की पुलिस ने आरोपी का पता सत्यापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...