अमरोहा, अप्रैल 13 -- धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी के बेटे को 30 घंटे तक अवैध हिरासत में रखने के मामले में एसपी लखन सिंह यादव ने शहर की भूड़ चौकी के प्रभारी संजीव कुमार समेत कांस्टेबल मोमिन अली व हेड कांस्टेबल संदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच भी बिठा दी है। दरअसल, 27 मार्च को शहर कोतवाली में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना शहर की भूड़ चौकी प्रभारी संजीव कुमार को सौंपी गई थी। मामला कुछ लोगों के पासपोर्ट लेकर उन्हें नौकरी के लिए खाड़ी देशों में भेजने से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी व दोनों पुलिसकर्मियों ने इसी मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके बेटे...