हजारीबाग, अप्रैल 2 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर मासूम के साथ हुई हृदयविदारक घटना में पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है। घटना में शामिल मृतका की मां रेशमी देवी, उसके रिश्तेदार भीम राम तथा भगतीन शांति देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपी के परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने इसे सरासर झूठ का पुलिंदा करार दिया है। कहा कि पुलिस की जांच रिपोर्ट पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत कहानी पर आधारित है। घटना का मुख्य साजिशकर्ता और आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उसे पकड़ पाने में सफल नहीं हुई तो राजनीतिक एवं प्रशासनिक दबाव में आकर आनन-फानन में पुलिस ने झूठी कहानी गढ़ी और शिकायतकर्ता को हीं आरोपी बना दिया है। रेशमी देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.