फिरोजाबाद, मार्च 12 -- शिकोहाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले से युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले की शिकायत से नाराज आरोपी के परिजनों ने पीड़ित के घर पर धावा बोलकर हमला कर दिया। मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक युवक 3 मार्च को मोहल्ले की युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में पीड़ित पिता ने गत 4 मार्च को आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के जेल जाने से नाराज उसके परिजनों ने पीड़ित के घर पर हमला कर दिया। एक दर्जन से अधिक लोग घर में घुस आए और परिजनों से मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...