बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी के घर पुरानी बस्ती की पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। पुलिस कार्यालय के अनुसार पुरानी बस्ती क्षेत्र से संबधित आरोपी आासिम कुरेशी उर्फ आसिफ पुत्र अकरम निवासी बंगला आजादपुर थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर के विरुद्ध छह जनवरी 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश निर्गत किया गया था, लेकिन आरोपी अदालत का आदेश न मानते हुए फरार चल रहा है। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष जयदीप दूबे ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी के घर नोटिस चस्पा की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.