बगहा, अगस्त 8 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के महेशपुर गांव में शनिवार को पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी के घर यूपी पुलिस ने इश्तेहार का तामिला कराया। यूपी की फतेहपुर पुलिस के एसआई ईश्वर चंद्र व सिपाही अमित कुमार ने फरार आरोपी सगीर मियां के घर के बाहर ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजाकर इश्तेहार पढ़कर सुनाया।बाद में मुख्य दरवाजे पर इश्तेहार चस्पा दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इसकी तैयारी में जुटेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...