आरोपी के घर नोटिस चिपकाने गई पुलिस ने धक्का मुक्की, गिरफ्तार
जमशेदपुर, मई 28 -- टेल्को थाना अंतर्गत बारीनगर में गुरुवार सुबह नोटिस चिपकाने गई पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया गया। इस संबंध में पुलिस ने अजीम खान उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक केस को लेकर पुलिस अजीम के घर नोटिस चिपकाने गई थी। इसी दौरान अजीम ओर5 उसके परिजनों ने एसआई हेमकिशोर गुप्ता और एसआई सोहन लाल के साथ बहस करते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया वहीं पुलिस की गाड़ी में भी तोड़ फोड़ का प्रयास किया। बस्ती की जेबा खातून ने अजीम पर अश्लील वीडियो भेजने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.