दुमका, मार्च 14 -- गोपीकांदर। गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन पहाड़िया टोला में वर्ष 2019 में मारपीट से जुड़े एक मामले में 7 सालों से फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र देहरी का पांच साल पहले ही मौत हो गई है। इस मामले की जानकारी पुलिस को तब हुई जब स्वर्गीय राजेंद्र देहरी के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर गोपीकांदर पुलिस एसआई मनोज सोरेन व धर्मल मांझी इश्तेहार चिपकाने उसके घर पहुंचे। पुलिस मधुबन पहाड़िया टोला में मौके पर पहुंचकर आरोपी राजेंद्र देहरी पिता लाखु देहरी के घर इश्तेहार चिपकाना चाह रही थी। जिसके बाद परिजनों ने बताया कि राजेंद्र देहरी का 5 साल पहले ही मृत्यु हो चुका है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस उसके घर पर बगैर इश्तेहार चिपकाए ही वापस लौट गई। एसआई धर्मल मांझी ने बताया कि घर पहुंच पर पता चला कि आरोपी की मृत्यु हो चुका है। इसलिए इश्तेहा...