गिरडीह, अप्रैल 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रॉपर्टी के लेन देन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करनेवाले आरोपी अभियुक्त की तलाशमें दिल्ली की पुलिस टीम बुधवार को बेंगाबाद थाना पहुंची है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से ठगी के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध स्थानों पर खाक छान रही है। हालांकि इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।। जानकारी के अनुसार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कुछ लोग दिल्ली के रोहिणी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग में लाखों रूपये के ठगी की घटना को अंजाम देकर महानगर से फरार हो गए। आरोप है कि प्रॉपर्टी लेन देन में वादी से 22 लाख रुपए की ठगी कर आरोपी अभियुक्त दिल्ली से गायब हुए है। भुक्तभोगी द्वारा उसकी वहां काफी खोजबीन भी की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब भुक्तभोगी ने इस सिलसिले में रोहिणी थान...