आरोपी की तलाश में दिल्ली पुलिस पहुंची शहर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर। एनआई एक्ट के आरोपी की तलाश में सोमवार को दिल्ली पुलिस शहर पहुंची। पहाड़गंज थाने की पुलिस को कलबाग चौक गन्नीपुर इलाके के आरोपी की तलाश थी। हवलदार सुनील कुमार ने काजीमोहम्मदपुर थाने पर पहुंच कर थानेदार को केस से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई। आरोपी को नोटिस तामिला कराने को लेकर थानेदार से सहयोग मांगा। थानेदार ने बताया कि आरोपी के घर पर नोटिस तामिला करा दिया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: फरार आरोपी के घर टोंगरा पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.