भागलपुर, फरवरी 11 -- पिछले 26 जनवरी को मारपीट की घटना में घायल वृद्ध की मौत मामले के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सुल्तानपुर चांदनी चौक पर लोगों ने सड़क जाम किया। परिजनों एवं ग्रामीणों की मांग थी कि बहियार से घर लौटने के दौरान सुल्तानपुर निवासी मनोज सिंह के साथ दीनदयालपुर निवासी मुकेश यादव उर्फ कैलाश यादव ने पटककर मारपीट की। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने एवं सहायता राशि की मांग को लेकर एक घंटे से ज्यादा देर तक सड़क जाम कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन दाह-संस्कार के लिए शव को ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.