हजारीबाग, मार्च 30 -- चलकुशा, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर चलकुशा भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुदेव यादव के नेतृत्व में मसाल जुलूस निकाला। साथ ही पुलिस प्रशासन व झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होश में आओ, होश में आओ के नारे लगाए गए। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मंगलवार की सुबह चलकुशा प्रखंड क्षेत्र को बंद किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुदेव यादव ने कहा कि हम लोग मांग करते हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द किया जाए। ऐसे हत्यारों को फांसी दी जाए ताकि इस तरह दुष्कर्म और हत्या करने के बारे में कोई भी सौ बार सोचे। मसाल जुलूस में पुर्व मुखिया प्रतिनिधि लखन, बिरेंद्र यादव, कुमार पंडित, भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.