घाटशिला, फरवरी 12 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला थाना क्षेत्र की काशिदा पंचायत के बरडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में बुधवार को 5 साल की बच्ची आराध्या गोराई की मौत हो गयी थी। परिजनों ने गुरुवार को काशिदा-हुलूंग मुख्य सड़क पर बच्ची के शव को रखकर लगभग दो घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान सड़क जाम को मुक्त कराने पहुंचीं बीडीओ युनिका शर्मा को ग्रामीण महिला-पुरुषों ने मांगों को लेकर एक घंटे तक घेरे रखा। वहीं, बीडीओ ने थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को घटना स्थल पर आने को कहा। सूचना मिलने पर कई पुलिस अधिकारी के साथ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसमें ग्रामीणों की दो मांगें थी, जिसमें सड़क पर तेजी से बाइक चलानेवालों व बच्ची को टक्कर मारने के बाद भागने वाले बाइक सवार की गिरफ्तारी थी। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी की फोटो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.