झांसी, सितम्बर 28 -- झांसी। दलित के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण नेत्रपाल सिंह के न्यायालय ने निरस्त कर दिया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता केशवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को बरुआसागर निवासी मलखान अहिरवार के साथ गाली गलौज,लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में सेदरी जिला निवाड़ी निवासी रामपाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को आरोपी रामपाल यादव द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई उपरांत पर्याप्त आधार नहीं पाते हुए उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...