बिजनौर, अप्रैल 3 -- बिजनौर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नरेंद्र कुमार ने चर्चित मामले में आरोपी तालिब और खालिद बंधुओं की अग्रिम न्यायिक रिमांड की अवधि बढ़ाते हुए अब 7 अप्रैल तक कर दी है। अदालत के इस आदेश के बाद तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में ही रहेंगे। अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। गौरतलब हो कि शहर कोतवाली की चांदपुर चुंगी पर सील आरामशीन की जांच के दौरान कारोबारी तालिब बंधुओं पर मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह और उनके समर्थकों पर हमले का आरोप है। जिस पर पुलिस ने पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह के समर्थक तुषार मलिक की तहरीर पर तालिब बंधुओं के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गुरूवार को कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने आरोपी कारोबारी तालिब बंधुओं को जेल भेज दिया था।शुक्रवार को मा...