रांची, अगस्त 26 -- रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य के उत्पाद विभाग के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी की विशेष अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है। जांच में झारखंड शराब घोटाले में उनकी संलिप्तता सामने आई है। इतना ही नहीं वह छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में भी आरोपी हैं। उन्होंने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 16 जुलाई को याचिका दाखिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.