आरोपी अभ्यर्थी को पास कराने का भी लेते थे ठेका
अलीगढ़, अगस्त 9 -- इगलास, संवाददाता। पिछले साल नवंबर में डीएलएड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। इसी ने गिरोह को पेपर उपलब्ध कराया था और रुपये लिए थे। बाद में गिरोह ने परीक्षा से पहले ही लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से पेपर भेजे थे। आरोपी आठ माह से फरार चल रहा था। आरोपी न केवल पेपर लीक करके उपलब्ध करा रहे थे, बल्कि लोगों को पास कराने का भी ठेका लेते थे। उनके फोन में कुछ चैट्स भी मिली थीं। वहीं कई चैट्स आरोपियों ने डिलीट कर दी थीं। आरोपी परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनटों पहले ही पेपर प्राप्त करते थे।डीएलएड संघ से जुड़ा था आरोपीपूर्व में जेल भेजा गया आरोपी धर्मेंद्र ताहरपुर स्थित प्रेम एजुकेश्नल इंस्टीट्यू में पढ़ाता था। इसके अलावा वह डीएलएड-बीटीसी संघ का जिला अध्यक्ष भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.