आरोपियों से संबंधित रिपोर्ट अदालत में जमा, सुनवाई 29 को
रांची, मई 26 -- रांची, संवाददाता। झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में गड़बड़ी मामले में जेल में बंद छह आरोपियों आशीष कुमार, विकास कुमार, योगेश प्रसाद, रंजीत कुमार उर्फ चुनचुन, गुलाब चंद महतो और बुलबुल पांडे उर्फ राज की जमानत याचिकाओं पर मंगलवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत के समक्ष एक विस्तृत और भारी-भरकम आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंधित रिपोर्ट पेश की गई। अभियोजन ने मामले पर बहस के लिए अदालत से और समय देने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने तीन दिन का समय दिया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिशिर राज ने बताया कि मंगलवार की कार्यवाही में रिपोर्ट तो रिकॉर्ड पर आ गई है। लेकिन, विस्तृत बहस के लिए समय दिए जाने के कारण अब इस मामले की 29 मई को सुनवाई होगी। इससे पहले अदालत में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.