अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। दुग्ध उत्पादक सचिव संगठन की ताड़ीखेत में हुई बैठक में उत्पादकों को समय पर भुगतान और उचित मूल्य नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। कहा कि दुग्ध संघ अल्मोड़ा में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के बावजूद आरोपियों से वसूली नहीं की गई है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। आनंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 2023-24 में प्रशासक के कार्यकाल में दुग्ध संघ का घाटा कम हुआ, लेकिन 24-25 में बोर्ड गठन के बाद स्थिति फिर से पुराने ढर्रे पर आ गई है। उत्पादकों को ना तो समय पर भुगतान हो रहा है और ना ही दूध का उचित मूल्य मिल रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कहा कि पूर्व में हुई अनियमितताओं के बावजूद आरोपियों के खिलाफ ना तो कोई कार्रवाई हुई और ना ही वसूली की गई है, बैठक में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई...