अल्मोड़ा, फरवरी 25 -- देहरादून में शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ हुई मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर शिक्षक-कर्मचारी अड़ गए हैं। बुधवार को भी कार्मिकों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले कार्मिकों ने सीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निदेशक के साथ हुई घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साफ कहा कि अगर मारपीट में शामिल एक-एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए एसओपी भी जारी करने की मांग की। यहां गोविंद मेहता, कमल सिंह, मोहित पांडे, पूनम भोज, अफरीन जहां, पुष्पा काण्डपाल, भावना तिवारी, गाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.