मैनपुरी, मार्च 20 -- किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र रामकिशन ने पुलिस से शिकायत की कि 19 मार्च को शाम छह बजे उसकी पुत्री काजल लैगांव बाजार सामान खरीदने गई थी। रास्ते में प्रांशू पुत्र सुदामा शाक्य ने उसकी पुत्री को रास्ते में रोककर गाली गलौज और मारपीट की। घर आकर पुत्री ने घटना की जानकारी दी तो वह अपने बेटे और पत्नी के साथ प्रांशू के घर शिकायत करने गया। जहां प्रांशू, राजू, सुदामा पुत्रगण मैकूलाल, प्रदीप पुत्र राजू ने गाली गलौज की और उसके बेटे अजय, पत्नी गीता, काजल और उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी के चेहरे पर भी गंभीर चोटें आयी हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर पर उपरोक्त चारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.