मेरठ, दिसम्बर 12 -- ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में जीएसटी चोरी के नेटवर्क की अंतिम कड़ी तक पहुंचने के लिए जीएसटी टीमें 320 करोड़ की जीएसटी चोरी में नोएडा से गिरफ्तार किए दो कंपनी मालिकों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। ऐसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास होगा जो इस नेटवर्क का हिस्सा बनकर काले धन को सफेद करने में शामिल हैं। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) मेरठ जोन की टीम ने ऑनलाइन गेमिंग जीएसटी फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। टीम ने 320 करोड़ की जीएसटी चोरी के आरोप में दो कंपनी मालिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए 1200 करोड़ रुपये जीते, लेकिन सरकार को एक रुपये का भी टैक्स नहीं चुकाया। आरोपियों राजन और रवि सिंह को बुधवार को मेरठ में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्गेश नंदिनी की अदालत में पेश किया गया। अद...