फरीदाबाद, मार्च 29 -- पलवल। दुकान से सामान लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब आरोपियों को छुड़ाने के लिए भीड़ पुलिस चौकी पहुंच गई। किसी तरह पुलिस ने हालात पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, आदर्श कॉलोनी निवासी दिनेश ने शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त प्रवीण के साथ ड्यूटी से लौट रहा था। किठवाड़ी चौक पर सिगरेट लेने के दौरान दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने 30-40 लोगों को मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने दोनों युवकों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से पुरानी बस्ती सल्लागढ़ निवासी दुकानदार शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि दुकान पर आए युवकों ने...