आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग, एसएसपी से मिले परिजन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- लखीमपुर। शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी अमन गुप्ता की मौत के मामले में परिजन सोमवार को एसएसपी से मिले। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसएसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तिकुनियां के गांव डांगा निवासी अमन गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। पिता के अनुसार अमन का एक लड़की से प्रेम संबंध था और लड़की के परिवार वालों से शादी की बात चल रही थी। आरोप है कि लड़की के जीजा और उसकी पत्नी इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। दोनों अमन पर सरकारी नौकरी करने का दबाव बना रहे थे। इसी बात के चलते अमन परेशान रहने लगा। दो सितंबर की शाम अमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला। पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.