बिजनौर, दिसम्बर 15 -- चांदपुर। क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपनी बेटी को लेकर पहुंची और युवक पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांस देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवती का आरोप है कि आरेापी युवक ने उन दोनों को फंसाने के लिए अपने घर में खड़ी कार और स्कूटर में आग लगा दी। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि चार वर्ष पूर्व गांव महमूदपुर निवासी प्रवेश से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इंकार करने लगा। युवती ने यह बात अपनी मां को बताई और दोनों युवक के घर पहुंचीं, आरोप है कि युवक व उसके भाई ने शादी से तो इनकार किया ही, उनके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.