मोतिहारी, फरवरी 7 -- पताही, निसं। पताही थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भकुरहिया में दहेज़ हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चस्पाया। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के भकुरहिया में दहेज हत्या कांड संख्या 472/25 के अभियुक्त ओपी महतो,विनोद महतो एवं सुनीता देवी के घर पदाधिकारी पंचरतन सिंह, अजय कुमार व पुलिस बल के जवानो द्वारा इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई है। ज्ञात हो की घटना के बाद से ही सभी अभियुक्त फरार चल रहे है जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही। इश्तेहार की कार्रवाई के बाद अगर अभियुक्तों द्वारा सरेंडर नहीं किया गया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.