बाराबंकी, जून 24 -- रामसनेहीघाट। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दो घटनाओं को गंभीर बताते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मिरकापुर गांव में मुख्यमंत्री के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर एक नाबालिग बालक को धमकाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया था। वहीं दूसरी घटना काशीपुर के निकट हुई, जहां एक बाइक सवार व्यक्ति पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। दोनों घटनाए...