रुडकी, अप्रैल 3 -- लक्सर। एक महिला ने पड़ोस के कुछ लोगों पर बेटे के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला किरण बाला ने तहरीर देकर बताया कि वह वार्ड नंबर 5 की निवासी है। कई दिन पहले उसका बेटा अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी बीच पड़ोस का एक व्यक्ति अपने परिवार सहित उनके घर पर आया और बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आयुष ने उसके बेटे को छुड़ाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.