बदायूं, मार्च 28 -- बदायूं के एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बदायूं पुलिस ने एक बार फिर पुवायां थाना क्षेत्र के जेबा गांव में दबिश देकर आरोपियों के रिश्तेदारों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि नए इंपुट मिलने के बाद पुलिस दोबारा गांव पहुंची और काफी देर तक छानबीन करती रही। गौरतलब है कि 12 मार्च को बदायूं जिले के मूसाझाग थाना इलाके में सैजनी में स्थित एचपीसीलए के सीबीजी प्लांट के प्रशासनिक भवन में मीटिंग के दौरान सैजनी गांव निवासी अजय पाल सिंह ने उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया था, लेकिन पुलिस को इस मामले में अन्य सहयोगियों की तलाश है।जांच में सामने...