उरई, मार्च 18 -- आटा। सुनहेटा गांव के जंगल में वाचर ब्रकपाल की सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश शुरू कर दी है। पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। जिनके सहारे जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद पुलिस द्वारा जताई जा रही है। मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश, वर्ष 2024 के मुकदमे और जंगल में अवैध लकड़ी कटान के विवाद को मुख्य कारण मानते हुए जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी खंगाल रही है, ताकि घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें। माना जा रहा है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे माम...