आरोपियों की जमानत मामले में एसीबी ने समय मांगा
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, का.सं.। भ्रष्टाचार-निरोधक शाखा (एसीबी) ने सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट से दवाओं और उपकरणों की खरीद में कथित घोटाले में आरोपियों की जमानत अर्जी पर अतिरिक्त जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। एसीबी ने यह मांग पूर्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. वत्सला अग्रवाल और आरोपी डॉ. विनोद कुमार रंगा की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की गई।
जमानत याचिका पर सुनवाई विशेष न्यायाधीश विद्या प्रकाश की अदालत ने एसीबी को 14 अगस्त तक अतिरिक्त जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी है। एसीबी ने कहा कि फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) की रिपोर्ट के मद्देनजर उसे अतिरिक्त जवाब तैयार करने के लिए समय चाहिए। अदालत ने इस दौरान जेल प्रशासन से डॉ. वत्सला की मेडिकल स्थिति पर रिपोर्ट भी मांगी है।
एसीबी की मांग सुनवाई के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.