आरोपियों की जमानत पर अगले सप्ताह सुनवाई
रांची, सितम्बर 9 -- रांची। स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत ने आंशिक सुनवाई के बाद अगली सुनवाई के लिए अगले सप्ताह की तिथि निर्धारित की है। चार आरोपियों की ओर से जमानत की मांग की गई है। बचाव पक्ष ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। अनुपम कच्छप हत्याकांड में आरोपियों को पूर्व में निचली अदालत से जमानत मिली थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत आदेश को रद्द करते हुए आरोपियों को दोबारा जेल भेजने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.