सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सदर तहसील में कार्यरत राजस्व संग्रह अमीन सुभाष के साथ मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज राजस्व संग्रह अमीन संघ ने सोमवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। धरना कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। धरने में संघ पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि ग्राम रोहूडीला थाना मोहाना निवासी अनिल कुमार यादव व अखिलेश कुमार यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर संघ में गहरा रोष व्याप्त है। संघ ने पूर्व में चेतावनी पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन तय समय सीमा तक गिरफ्तारी न होने पर मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। धरना स्थल पर मौजूद पदाधिकारियों ने स्...