भागलपुर, मार्च 14 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड की लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी 22 वर्षीय अभिषेक कुमार का शव 24 फरवरी को अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला था। घटना के बाद मृतक के बड़े भाई अनुराग कुमार ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर पप्पू यादव समेत चार लोगों को नामजद किया था। मृतक की मां अनीता देवी का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उनका कहना है कि घटना को 17 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अनीता देवी का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इधर, बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.